घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे, आने लगेंगे सांप

गर्मियों अक्सर लोग घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाते हैं, जिससे घर के आसपास ठंडक बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते कई ऐसे पौधे भी होत हैं, जिनसे सांप आकर्षित होते हैं? आइए जानें।

नींबू के पेड़ की शाखाएं बहुत ज्यादा होती हैं, ऐसे में इस पेड़ के पास सांप, चूहे, कीड़े-मकौड़े अपनी जगह बना लेते हैं।

चमेली के फूल के पेड़ में बहुत घनी शाखाएं होती हैं। ऐसे घने पेड़ पौधों में सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकौड़े आसानी से छिप जाते हैं।

जैस्मिन वाइंस पौधे के आस पास सांप के होने की आशंका ज्यादा होती है। इसकी वजह पौधे का घना होना और उसकी तेज खुशबू है।

चंदन के पेड़ की खुशबू और ठंडक सांपों को बहुत जल्दी आकर्षित करती है। इसका पौधा लंब और छायादार होता है जिससे सांप इसके आस-पास अपना बसेरा बना लेते हैं।

आजकल लोग अपने घर के बाहर साइप्रस का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये पेड़ देखने में बहुत सुंदर और घना होता है। यही कारण है कि सांप इसमें छिप जाते हैं और कीड़-मकौड़ों का शिकार करते हैं।