कुकीज बच्चों को बहुत पसंद होते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले कुकीज मैदा से बने होते हैं, जो अनहेल्दी होते हैं।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे पाइनएप्पल कुकीज की रेसिपी, जो बनाने में बेहद आसान हैं।
सामग्री- 550 ग्राम आटा, 425 ग्राम मक्खन, 1 छोटा चम्मच पाइनएप्पल एसेंस, 230 ग्राम चीनी, 100 ग्राम पाइनएप्पल के टुकड़े।
एक पैन में मक्खन और चीनी डालें। इन्हें तब तक मिलाएं जब तक कि ये हल्के और फूले हुए न हो जाएं।
मैदे को मक्खन-चीनी के मिश्रण में छान लें। अब मैदे को धीरे-धीरे मक्खन में मिलाएं। पाइनएप्पल के टुकड़े और एसेंस डालें। अच्छी तरह मिलाकर कुकीज का आटा तैयार करें।
आटे में से छोटे-छोटे हिस्से तोड़कर, उन्हें कुकीज का आकार दें और पार्चमेंट पेपर से ढकी बेकिंग ट्रे पर रख दें।
कुकीज को प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें। कुकीज पक जाने के बाद, उन्हें ओवन से निकाल लें और ठंडा होने दें। आपके कुकीज तैयार हैं।