पीरियड्स के कितने दिन होती है प्रेग्नेंसी ?
प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के मिथ होते हैं, अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि पीरियड्स के कितने दिन पर प्रेग्नेंट हो सकते हैं।
पीरियड्स के बाद प्रेग्नेंसी अगले मासिक धर्म चक्र के पहले ओव्यूलेशन में हो सकती है।
अगर मासिक चक्र 28 दिन का है, तो प्रेग्नेंसी की सबसे ज्यादा संभावना पीरियड्स खत्म होने के 12वें, 13वें और 14वें दिन ज्यादा होती है।
लेकिन, 17वां दिन गुजर जाने के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है।
यही कारण है कि ओव्यूलेशन का दिन प्रेग्नेंसी के लिए सबसे सही समय माना जाता है।
ओव्यूलेशन से पहले के पांच दिन में अगर शारीरिक संबंध बनाएं जाएं तब गर्भधारण के सफल होने की संभावना सबसे अधिक होती है।
साथ ही, जिस दिन ओव्यूलेशन होता है, उस दिन भी
शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना अधिक होती है।
जैसे ही आपके पीरियड्स शुरू होते हैं, ओव्यूलेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है और आपकी ओवरी से अंडे निकलने शुरू हो जाते हैं।
जिसके बाद अंडा स्पर्म के साथ फर्टिलाइज होता है और गर्भावस्था की प्रक्रिया शुरू होती है।
ये सूचना जनरल जानकारी पर आधारित है, ऐसे में डॉक्टर्स से सलाह जरूर लें।