PCOS से पीड़ित महिलाओं को अपने आहार में सावधानी बरतनी चाहिए। इन 5 चीजें से आप जरूर परहेज करें।
अधिक मीठा खाने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जो PCOS के लक्षणों को बढ़ा सकता है। केक, पेस्ट्री, सोडा और अन्य मीठे खाद्य पदार्थों से बचें।
मैदा, सफेद चावल और सफेद ब्रेड जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से बचें। ये ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके बजाय साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ खाएं।
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में नमक, शुगर और अस्वस्थ वसा की मात्रा अधिक होती है। इनसे सूजन और हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं।
तले हुए खाने, फास्ट फूड और मार्जरीन जैसे ट्रांस फैट युक्त खाद्य पदार्थों से बचें। ये सूजन और इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकते हैं।
अधिक कैफीन और अल्कोहल का सेवन PCOS के लक्षणों को बढ़ा सकता है। कॉफी और चाय को सीमित मात्रा में पिएं और शराब से पूरी तरह परहेज करें।
इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर है। इन्हें करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।