PCOS से पीड़ित महिलाएं वजन कम करना चाहती हैं तो पिएं ये ड्रिंक
कमल ककड़ी (Lotus Stem) का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और ब्लोटिंग कम होती है। यह पाचन एंजाइम को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है।
कमल ककड़ी फाइबर से भरपूर होती है,जिससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इससे इंसुलिन लेवल बैलेंस रहता, जो पीसीओएस के लिए फायदेमंद है।
इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स हॉर्मोन्स को संतुलित करके वजन घटाने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ाता है।
ऐसे बनाएं लोटस स्टेम ड्रिंक- ताजा कमल ककड़ी लें और इसे अच्छे से धोकर पतले स्लाइस में काट लें।
एक गिलास पानी में 5 से 6 स्लाइस डालें, इसे रात भर भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे छानकर खाली पेट पिएं। शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।