बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेटे की पहली झलक दिखाई है।
परिणीति-राघव ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें बेटे के पैर दिखाई दे रहे हैं। दोनों पैरों को किस कर रहे हैं।
परिणीति-राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा है जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम... तत्र एव नीर।
हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने मिलकर उसका नाम रखा है नीर, शुद्ध, दिव्य, असीम।
परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर 2025 को बेटे को जन्म दिया था।
परिणीति और राघव ने अगस्त 2025 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुई थी।