जब मूंछों के लिए अड़ गए थे पंकज धीर, भड़क गए थे बीआर चोपड़ा

महाभारत में दानवीर कर्ण का रोल करने वाले पंकज धीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पंकज धीर को हर कोई महाभारत के कर्ण के रोल के लिए ही जानता है।

क्या आपको मालूम है कि पंकज धीर पहले महाभारत में अर्जुन का रोल निभाने वाले थे।

बीआर चोपड़ा ने पंकज धीर से कहा था कि अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें अपनी मूंछें काटनी होंगी।

पंकज धीर ने मूंछें काटने के लिए मना किया तो बीआर चोपड़ा ने गुस्से में कहा निकलो यहां से वो रहा दरवाजा।

कुछ महीनों बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज धीर को महाभारत में कर्ण के रोल का ऑफर दिया।

फिर पंकज धीर ने हंसते हुए कहा कि इस रोल के लिए मूंछें तो नहीं काटनी पड़ेंगी।

बीआर चोपड़ा के महाभारत में पंकज धीर ने कर्ण के किरदार को अमर कर दिया।