एक मिनट में कैसे छुड़ाए होली का पक्का रंग ?

होली के बाद बालों और त्वचा पर जमे जिद्दी रंग को सही तरीके से हटाना जरूरी है, ताकि स्किन और हेयर डैमेज न हों।

सूखा रंग पहले ऐसे हटाएं

अगर रंग सूखा है तो पहले चौड़ी कंघी से धीरे-धीरे झाड़ें। तुरंत पानी डालने से रंग और गहरा बैठ सकता है।

गीला रंग तुरंत धोएं

अगर रंग गीला है तो सादे पानी से अच्छी तरह धो लें। जितना रंग निकल सके निकालें, फिर हल्का शैंपू करें।

माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल

बालों को जोर से न रगड़ें। माइल्ड शैंपू से हल्के हाथों से सफाई करें, ताकि हेयर ड्राई और कमजोर न हों।

एप्पल साइडर विनेगर रिंस

एक मग पानी में 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इससे रिंस करें, कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

बेसन और दूध का उबटन

बेसन और दूध मिलाकर उबटन बनाएं। 10-15 मिनट तक लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से धो लें।

पपीता, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी

पका पपीता और हल्दी का पेस्ट या मुल्तानी मिट्टी व दही का लेप रंग हटाने में असरदार माना जाता है।

खीरा और मॉइश्चराइजर जरूरी

खीरे का पेस्ट स्किन को ठंडक देता है। किसी भी उपाय के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि ड्राईनेस न हो।