मार्गोट रॉबी के गले में ताजमहल नेकलेस, जानें इसकी खासियत

हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी ने फिल्म वुथरिंग हाइट्स के प्रीमियर में ऐतिहासिक मुगल नेकलेस पहनकर सबका ध्यान खींचा।

यह 69.42 कैरेट का हार्ट शेप डायमंड है, जिसकी कीमत करीब 8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 74 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस नेकलेस को गोल्ड और रूबी से बनी Cartier चेन में सेट किया गया है, जो इसे रॉयल और विंटेज लुक देता है।

इस डायमंड को मुगल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी बेगम नूरजहां को गिफ्ट किया था, जिस पर फारसी में प्रेम संदेश लिखा है।

बाद में यह शाहजहां के पास पहुंचा और उन्होंने इसे मुमताज महल को दिया, जिससे इसे ताज महल डायमंड कहा गया।

20वीं सदी में Cartier ने इसे खरीदा और री-डिजाइन किया, जिससे यह आधुनिक ज्वेलरी का बेमिसाल नमूना बन गया।

1972 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड बर्टन ने यह नेकलेस अपनी पत्नी एलिजाबेथ टेलर को जन्मदिन पर गिफ्ट किया था।

एलिजाबेथ टेलर की मौत के बाद 2011 में नीलामी में यह हार 8.8 मिलियन डॉलर में बिका, रकम एड्स फाउंडेशन को गई।

मुगल इतिहास से हॉलीवुड तक, यह नेकलेस आज भी प्यार, ताकत और शाही विरासत की चमकदार मिसाल बना हुआ है।