सबके जीवन में जीवनसाथी की भूमिका सबसे अहम होती है। अंक शास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक वाले अपने गुणों के कारण अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं।
मूलांक किसी भी इंसान के जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। इसके जरिए व्यक्ति के भविष्य, व्यवहार, स्वभाव और भाग्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।
मूलांक 1 से 9 तक होता है और हर एक अंक का एक अलग स्वामी ग्रह होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भाग्य पर प्रभाव डालता है।
कुछ मूलांक अपने रिश्तों में ज्यादा जिम्मेदार होते हैं और मूलांक 2 और 4 को अच्छा जीवनसाथी माना जाता है।
2, 11 या 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है।
मूलांक 2 वाले लोग अपने परिवार और रिश्तों के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। ये लोग भावुक और समझदार होते हैं।
4, 13 या 22 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है।
मूलांक 4 वाले लोग गंभीर, जिम्मेदार और भरोसेमंद होते हैं। ये समस्याओं से भागते नहीं हैं बल्कि बातचीत और समझदारी से रिश्ते संभालते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 2 और 4 वफादार और स्थिर स्वभाव के होते हैं। पर यह हमेशा ध्यान रखें की अच्छा रिश्ता हमेशा समझ, सम्मान और मेहनत से बनता है।