नवरात्रि के नौ रंगों में सजी नीता अंबानी 

नीता अंबानी ने नवरात्रि के मौके पर अपने रॉयल और कलरफुल लुक से सभी का ध्यान खींचा। उनका लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।

मुकेश और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में नवरात्रि का खास सेलिब्रेशन हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपने अंदाज से चर्चा में हैं।

नीता अंबानी ने ऐसा लहंगा पहना जिसमें नवरात्रि के नौ रंग शामिल थे। इस लहंगे में देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीकात्मक जश्न दिखाया गया।

उनके लहंगे में रिच बनारसी ब्रोकेड का काम किया गया। पारंपरिक डिजाइन ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया।

कलरफुल लहंगे के साथ नीता अंबानी ने पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया। इस पर गोल्डन और ब्रॉन्ज डिजाइन और फाइन एम्ब्रॉइडरी की गई थी।