रात में नहाना हो सकता है नुकसानदायक? जानें क्या है सच 

शास्त्र और मेडिकल साइंस की नजर से समझें रात में नहाना फायदेमेंद है या नुकसानदायक

थकान के बाद रात को नहाना फायदेमंद

अगर आप दिनभर की भागदौड़ से थककर लौटते हैं, तो रात को हल्के गुनगुने पानी से नहाना स्ट्रेस और थकान दोनों को कम करता है।

गर्मी और पसीने से राहत

गर्मी के मौसम में रात को नहाना पसीने और गंदगी को दूर करके आपके शरीर को साफ रखता है, इससे शरीर ठंडा होता है और नींद बेहतर आती है।

कब हो सकता नुकसानदायक?

यदि आपको सर्दी-जुकाम, बुखार या शरीर में दर्द की शिकायत है, तो रात को नहाने से हालत बिगड़ सकती है, खासकर जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं।

बीमार हैं तो लें स्पंज बाथ

अगर आप पूरी तरह नहाने की हालत में नहीं हैं तो गीले कपड़े से हल्की सफाई यानी स्पंज बाथ करना भी साफ-सफाई के लिए काफी है।

किन लोगों को रात में नहीं नहाना चाहिए

बच्चों, बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और सर्दी-खांसी से पीड़ित लोगों को रात में नहाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ पर गलत असर हो सकता है।

कब नहाए और कब न नहाए?

अगर आप थके हुए हैं या गर्मी से परेशान हो चुके हैं तो रात को नहाना आपके लिए अच्छा रहेगा

बीमार या कमजोर होने पर इससे परहेज़ करना चाहिए। रात को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से नहाना बेहतर होता है।