नए घर के लिए कैसा हो वास्तु, देखें 10 वास्तु टिप्स

New Home Vastu Tips: यदि आप भी नया घर लेने वाले हैं तो आपको घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं घर का मैन गेट, किचिन, बाथरूम को लेकर वास्तु टिप्स क्या कहता है।

1. घर का आकार देखें

चौकोर या आयताकार कमरे वास्तु के हिसाब से सबसे शुभ माने जाते हैं। इससे घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।

2. मेन गेट की दिशा सही रखें

मुख्य दरवाज़ा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

3. लिविंग रूम को हल्का और खुला रखें

हॉल उत्तर या पूर्व दिशा में हो, हल्के रंगों का इस्तेमाल करें और पौधे लगाकर पॉजिटिव माहौल बनाएं।

4. किचन दक्षिण-पूर्व में रखें

किचन अग्नि का स्थान दक्षिण-पूर्व होता है। चूल्हा और सिंक को साथ में न रखें।

5. बाथरूम में साफ-सफाई और हल्के रंग

बाथरूम उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना शुभ है। दरवाज़ा हमेशा बंद रखें और लीकेज न होने दें।

6. मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में

सोते समय सिर दक्षिण या पश्चिम की ओर हो। इससे नींद अच्छी आती है और मन शांत रहता है।

7. बच्चों का कमरा पश्चिम में

हल्के और खुशमिजाज रंग इस्तेमाल करें। स्टडी टेबल उत्तर या पूर्व दिशा में रखें ताकि ध्यान अच्छे से लगे।

8. पूजा घर उत्तर-पूर्व में

पूजा घर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में हो तो घर में शांति और सकारात्मकता बढ़ती है।

9. घर में प्राकृतिक रोशनी जरूरी

दिन में घर में सूरज की रोशनी भरपूर आए। रात में हल्की, गर्म लाइट इस्तेमाल करें।

10. घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं

घड़ी कभी बंद न रहे। सही दिशा में लगी घड़ी सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संकेत देती है।