पीरियड्स में महिलाएं भूल कर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए।
इस दौरान महिलाओं को क्या खाना चाहिए के अलावा क्या नहीं खाना चाहिए, ये भी जान लें।
एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स में महिलाओं को नमक कम खाना चाहिए, नमक में सोडियम होता है। इससे वाटर रिटेंशन, एडिमा और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।
पीरियड्स में कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वॉटर रिटेंशन, एडिमा और तीव्र सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की क्रेविंग होती है। यह सही नहीं है। इससे ब्लड शुगर का स्तर फ्लक्चुएट हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान महिला बहुत ज्यादा मात्रा में स्पाइसी फूड का सेवन करती हैं, तो इससे पेट में जलन, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।
पीरियड्स में शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सिरदर्द और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम शुरू हो जाती है।