महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को NDA ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।
जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीपी राधाकृष्णन के नाम का आधिकारिक ऐलान किया।
जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल, इससे पहले झारखंड के राज्यपाल और अन्य राज्यों का प्रभार।
16 साल की उम्र से RSS से जुड़े, 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।
1998 व 1999 में कोयम्बटूर से सांसद बने, 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे।
अध्यक्ष रहते हुए 19,000 किमी रथयात्रा निकाली, नदियों को जोड़ने व आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया, 20 से अधिक देशों की यात्रा की।
पत्नी आर सुमति, एक बेटा और बेटी हैं। खेलों में रुचि और कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन रहे।