आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से किस दिन नाखून काटने चाहिए और किस दिन नहीं, इस बारे में सुना होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के मुताबिक, आपके हर दिन के परिणाम के बारे में बताते हैं।
यदि आप सोमवार के दिन नाखून काटते हैं तो आपका मन शांत रहता है। साथ ही इस दिन नाखून काटने से तमोगुण से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
मंगलवार के दिन नाखून काटने से कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ये दिन आपको कर्ज से जुड़े वाद-विवाद से भी छुटकारा दिलाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन व्यापारियों के लिए शुभ और वृद्धि कराने वाला माना जाता है। कुशलता के बल पर नौकरी और व्यापार में धन प्राप्ति में मदद मिलती है।
गुरुवार के दिन नाखून काटने से सत्त्व गुण की वृद्धि होती है। जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर लगाव बढ़ता है।
शुक्रवार के दिन नाखून काटने वाले ये मान के चलिए कि आप अपने करीबियों और खास मित्रों से मिलने के लिए लंबी दूरी की यात्रा तय करके भी जाने का सामर्थ रखते हैं।
शनिवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।
अक्सर लोग रविवार के दिन ही नाखून काटते हैं। बता दें इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाखून काटने से शाही सेवा करने में समय की बर्बादी होती है।