नवरात्रि 2025 में इन दुर्गा मंदिरों में अवश्य करें दर्शन

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर देवी वैष्णो देवी को समर्पित है। ये मंदिर भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए जाना जाता है।

कालीघाट मंदिर कोलकाता में दुर्गा पूजा बहुत प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान कालीघाट मंदिर जाने से भक्तिभाव और उत्सव का एक समृद्ध अनुभव मिलता है।

चामुंडेश्वरी मंदिर चामुंडी हिल पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर देवी चामुंडेश्वरी को समर्पित है, जो दुर्गा का रूप मानी जाती हैं। मैसूर में नवरात्रि में शानदार जुलूस आयोजित होते हैं।

सप्तश्रंगी मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर देवी सप्तश्रंगी को समर्पित है, जो दुर्गा का रूप हैं। नवरात्रि के दौरान भक्त इस तीर्थ स्थल पर दर्शन करने आते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर देवी महालक्ष्मी को समर्पित ये मंदिर भारत के शक्तिपीठों में से एक है। नवरात्रि के दौरान ये मंदिर हजारों भक्तों से भरा रहता है।

कामाख्या मंदिर भारत के प्रमुख शक्ति पीठों है। ये कामाख्या मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है। ये मंदिर अपनी तांत्रिक पूजा विधियों के लिए प्रसिद्ध है।

माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर ये मंदिर विन्ध्य पर्वतों में स्थित है और देवी विन्ध्यवासिनी को समर्पित है। इस प्रमुख तीर्थ स्थल पर नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ होती है।