रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार की रस्म का विशेष महत्व होता है। यह दिन का वह समय होता है जब लोग स्वादिष्ट पकवानों के साथ अपना रोजा खोलते हैं।
अगर आप इफ्तार के लिए पौष्टिक व्यंजन की तलाश में हैं, तो मशरूम और सोया कबाब जरूर ट्राई करें।
सामग्री- 1 कप मशरूम, 1/2 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 1 छोटा प्याज, 1-2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच उबले हुए आलू, 2 बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।
बटन मशरूम को धोकर बारीक काट लें। अब सोया ग्रेन्यूल्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें और अतिरिक्त पानी को पूरी तरह से निचोड़ लें।
इसके बाद मशरूम को एक पैन में तब तक भूनें जब तक कि उनमें से पानी निकल जाए और वे सूख न जाएं। पकने के बाद उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें।
एक कटोरे में मशरूम, सोया सॉस, प्याज, मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मैश किए हुए आलू, मसाले, धनिया और भुना हुआ बेसन मिलाएं।
मिश्रण को छोटी-छोटी टिक्कियों का आकार दें और उन्हें 10 मिनट के लिए रख दें। अब घी या तेल में नॉन-स्टिक पैन में कबाब को हल्का फ्राई करें।
इन कबाब को पुदीने और धनिए की चटनी और प्याज के छल्लों के साथ गरमागरम परोसें।