चोरी करने घुसा चोर, कुछ न मिलने पर महिला को किस करके भागा
मुंबई के मलाड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
दरअसल, 3 जनवरी को कुरार इलाके में 38 साल की महिला अपने घर में अकेली थी। उसी वक्त, एक युवक घर के अंदर घुसा और दरवाजा बंद कर दिया।
Learn more
हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया।
उसके बाद महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के बाद उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है।
साथ ही उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है।