कई दिनों से मृणाल ठाकुर और साउथ एक्टर धनुष की शादी के चर्चे चल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर चर्चे हैं कि धनुष और मृणाल 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं. इसी बीच मृणाल ठाकुर का बयान सामने आया है.
मृणाल ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वेडिंग डेट भी आ गई है. वो कहती हैं कि आ गई? मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया. मुझे भी बुला लेते.
मृणाल से पूछा गया कि अपनी शादी की खबरें आप देख रही होंगी, बताइए कि देखा है या नहीं? इस पर वो कहती हैं कि हां देखा है.
उन्होंने कहा कि ये सब देखकर हंसती भी हूं और उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहूंगी, जो लोग मेरा फ्री का पीआर कर रहे हैं. पर वो वैसा नहीं है, जैसा आप समझ रहे हैं. 14 फरवरी को आप खुद ही देख लीजिएगा.
मृणाल ने कहा कि जब भी उनकी शादी होगी तो सबसे पहला न्योता श्रीगणेश और ऑडियंस को ही जाएगा.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगी. फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हो रही है.