MP के इन शहरों में नेताओं ने किया झंडा वंदन, देखें शानदार तस्वीरें
देश में आज मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट वहां मौजूद रहे।
कर्तव्य पथ पर निकली झांकियों में मध्यप्रदेश की झांकी भी निकाली गई।
मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’ की थीम पर आधारित रही। इसमें मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना को प्रदर्शित किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।
तो वहीं CM मोहन यादव ने इंदौर में झंडा वंदन किया।
MP के डिप्टीसीएम जगदीश देवड़ा ने देवास में झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।
वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार में और झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।