मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के बारे में ऐसी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे।
सीएम मोहन यादव रोज सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच उठ जाते हैं।
सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत योग से होती है। वे रोज योग करते हैं। शीर्षासन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
मुख्यमंत्री कहते हैं जैसे हम खाने के लिए समय निकालते हैं। वैसे योग को भी दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बनाना चाहिए।
सीएम यादव रोज गौसेवा करते हैं। उनके आवास में गौशाला है।
सीएम मोहन यादव संतुलित भोजन करते हैं। नाश्ते में स्प्राउट और फल लेते हैं।
सीएम मोहन यादव को लस्सी और पराठा पसंद है। वे भुट्टे का कीस और सेव टमाटर भी पसंद करते हैं।
सीएम मोहन यादव एक आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाते हैं। कभी चोट लग जाए तो वे हल्दी की पट्टी लगाते हैं।
सीएम मोहन यादव की फेवरेट किताब द्वारका का सूर्यास्त है।