बिना कोचिंग के MP बोर्ड में 100% रिजल्ट लाने वालीं प्रज्ञा ने ऐसे की पढ़ाई
आज (6 मई) एमपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें 10वीं में प्रज्ञा जयसवाल ने टॉप किया है।
सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने 500 में से 500 नंबर हासिल कर हर किसी को चौंका दिया।
यही नहीं प्रज्ञा ने ये उपलब्धि बिना कोचिंग के हासिल की है। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं।
प्रज्ञा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पेरेंट्स और टीचर्स को दिया। उन्होंने कहा- पेरेंट्स ने कभी फोर्स नहीं किया, बल्कि सही राह दिखाई है।
प्रज्ञा ने कहा कि वे टार्गेट के हिसाब से पढ़ती थीं, न कि टाइम देखकर पढ़ाई करती थीं। सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं।
उनके पिता, रमेश जायसवाल, एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं, और मां, रीता जायसवाल, गृहिणी हैं। प्रज्ञा का एक छोटा भाई भी है, जो 7वीं कक्षा में पढ़ता है।
प्रज्ञा रोजाना सुबह 5 बजे उठकर 2 घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल के बाद शाम को 4-5 घंटे और पढ़ाई करती थीं।
हर विषय के लिए उन्होंने अपने नोट्स बनाए, जिनमें महत्वपूर्ण बिंदु, डायग्राम और फॉर्मूले शामिल थे। इससे रिवीजन में आसानी हुई।
प्रज्ञा हर हफ्ते स्कूल के मॉक टेस्ट देती थीं और पिछले 5 साल के बोर्ड प्रश्नपत्र हल करती थीं। इससे उन्हें पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिली।
प्रज्ञा ने पूरे साल मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रज्ञा हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाती थीं, जैसे एक टॉपिक पूरा करना या 10 सवाल हल करना। इससे उनकी प्रोग्रेस ट्रैक होती थी।
प्रज्ञा ने बताया, "मैं गणित और विज्ञान को सबसे ज्यादा समय देती थी, क्योंकि ये मेरे फेवरेट सब्जेक्ट हैं। लेकिन मैंने किसी भी विषय को हल्के में नहीं लिया।