फरवरी में रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार फिल्में

फरवरी के महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। चलिए जानते हैं इस महीने कौन- कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना, फिल्म छावा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार 7 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा भी हैं। 

रामोंटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म लवयापा में नजर आने वाले हैं। इसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। यह 7 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज होगी।

एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म सनकी में अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

इन गलियों में, एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, इसमें जावेद जाफरी, विवान शाह के साथ एक्ट्रेस अवंतिका दसानी भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।