Mothers Day 2025: बॉलीवुड की ये 10 मशहूर मां, आज भी करती हैं हर दिल पर राज
इस साल 11 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। इस खास मौके पर जानते हैं, बॉलीवुड की 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जो अपने मां के किरदार के लिए बहुत मशहूर हैं।
हिंदी सिनेमा की मां के नाम से मशहूर निरूपा रॉय 10 फिल्मों में बिग बी मां बनी थीं। वे अमिताभ बच्चन की मां के नाम से ही मशहूर हैं।
निरूपा रॉय
फरीदा जलाल का नाम सामने आते ही DDLJ की काजोल की मां याद आ जाती है। फरीदा ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कहो ना प्यार है', जैसी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।
फरीदा जलाल
रीमा लागू ने राजश्री प्रोडक्शन की ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। उन्होंने कयामत से कयामत तक, मैंने प्यार किया, कल हो ना हो में मां का किरदार निभाया था।
रीमा लागू
नरगिस ने 'मदर इंडिया' फिल्म में राधा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली थी। उनका ये किरदार आज भी पसंद किया जाता है।
नरगिस
राखी को 'करण-अर्जुन' फिल्म में उनके मां के किरदार से आज भी याद किया जाता है। उन्होंने 'बाजीगर', 'बादशाह' सहित कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।
राखी
दुर्गा खोटे ने ऐसे दौर में हिंदी सिनेमा में कदम रखा जब महिलाओं के किरदार भी पुरुष निभाया करते थे। उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' से लेकर कई फिल्मों में मां का रोल निभाया है।
दुर्गा खोटे
वहीदा रहमान ने मां ही नहीं दादी का भी किरदार निभाया है। उन्होंने कुली, ओम जय जगदीश और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में मां के किरदार में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है।
वहीदा रहमान
अचला सचदेव ने अपने करियर में कई फिल्मों मां और दादी का किरदार निभाया है। अचला सचदेव ने 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की दादी और 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की दादी का किरदार निभाया था।
अचला सचदेव
एक्ट्रेस ओर नेता जया बच्चन ने 'हजार चौरासी की मां', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में मां का रोल निभाया था।
जया बच्चन
किरण खेर ने मां के इमेज को चेंज करने में अहम रोल अदा किया है। दोस्ताना में कूल मदर, 'देवदास' की एक कठोर, स्वाभिमानी मां। 'हम तुम' में उन्होंने एक ऐसा मां का किरदार निभाया, जो दोस्त से कम नहीं है।