इन 7 जापानी आदतों से कभी नहीं होंगे मोटे

जापान में पेट के उपर चर्बी लोगों को न के बराबर होती है, ज्यादा मोटे भी नहीं होते।

चलिए जानते हैं उनकी कुछ आदतों को फॉलो कर आप कैसे हमेशा मोटापे से दूर रह सकते हैं।

धीरे- धीरे खाना खाएं, इससे पाचन बेहतर होता है, वजन कम होता है, और शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं।

हर रोज फिजिकल एक्टिविटी जैसे साइकिलिंग, वॉकिंग जरूर करें।

कम मात्रा में भोजन करना और अपने भोजन में कई तरह के खाद्य पदार्थ शामिल करना, संतुलित आहार कहलाता है।

हारा हची बू को फॉलो करे। ये एक जापानी कहावत है जिसका मतलब है, दस में से आठ भाग भरना।

इसके मुताबिक, आपको तब तक खाना चाहिए जब तक कि आपका पेट 80% न भर जाए। यह एक खानपान की प्रथा है जिसका मकसद ज्यादा खाने से बचना और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। 

जापानी कम शुगर कंज्यूम करते हैं, उसकी जगह ग्रीन टी लेना पसंद करते हैं।

मौसमी भोजन की आदत डाल लें, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही मौसम के अनुसार खाने से लोग स्वाभाविक रूप से अलग-अलग चीजें खाते हैं।

परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाएं, ये धीरे-धीरे और संयमित रूप से खाने के लिए प्रोत्साहित करता है।