साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये रेसिपी

हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने अपनी टॉप मोस्ट सर्च रेसिपी 2024 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत की कई डिसेश की रेसीपी शामिल है।

पोर्नस्टार मार्टिनी ड्रिंक: ये एक तरह की कॉकटेल ड्रिंक है- जिसे पैशन फ़्रूट, वोडका, पासोआ, और नींबू के रस से बनाया जाता है। इसे शैंपेन या प्रोसेको के साथ सर्व किया जाता है।

आम का अचार: आम का अचार भारत में बनाया जाता है, जिसमें कच्चे आम और कई तरह के मासलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पराठे, दाल, पुलाव आदि के साथ खाया जाता है।

धनिया पंजीरी: धनिया पंजीरी जन्माष्टमी पर बनाया जाने वाला खास तरह का प्रसाद होता है। इसे पीसी हुई धनिया के साथ घी में भून कर तैयार किया जाता है।

उगाडी पचडी: उगादी पचड़ी दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार उगादि पर बनाई जाने वाली एक पारंपरिक चटनी है।

चरणामृत: ये भगवान के चरणों का अमृत होता है, जिसे तुलसी की पत्तियां मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे प्रसाद के तौर पर भक्तों को दिया जाता है।

इमा दत्शी: इमा दत्शी भूटान की नेशनल डिश है। ये एक तरह का स्टू होता है, जिसे तीखी मिर्च और पनीर से बनाया जाता है।

फ्लैट व्हाइट: फ्लैट व्हाइट एक पॉपुलर कॉफी ड्रिंक है, जिसमें एस्प्रेसो और माइक्रोफ़ोम वाले दूध को मिलाकर तैयार किया जाता है।

शंकरपाली (शकरपारा) मैदा, चीनी, घी और सूजी के आटे से बना एक भारतीय मीठा नाश्ता है।