पूरी दुनिया में गूगल पर साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेटर्स ने भी अपनी जगह बनाई है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुक्केबाज इमान ख़लीफ़ मौजूद हैं। इन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता था।
दूसरे पर अमेरिकी बॉक्सर माइक टायसन और तीसरे नंबर पर लेमिन यामल शामिल हैं।
नंबर चार पर सिमोन बाइल्स, पांचवे नंबर पर जेक पॉल जबकि छठा स्थान निको विलियम्स को मिला है।
सातवें पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हैं। यह टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीताने और मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने पर सुर्ख़ियों में रहे हैं।
आठवें स्थान पर गोल्फर स्कॉटी शेफलर हैं, वहीं नवें नंबर पर भारतीय अनकैप्ड क्रिकेटर शशांक सिंह का नाम है।
लिस्ट में स्पेन के फुटबॉलर रॉड्री को दसवां स्थान मिला है। उन्होंने इस साल फीफा बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीता था।
Learn more