बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। बड़े सितारे, बड़े बजट और बड़ी कहानियां दर्शकों का इंतजार कर रही हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही किंग एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पहली बार इस दमदार अवतार में साथ नजर आएंगे।
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण भारतीय पौराणिक कथा को भव्य पैमाने पर दिखाएगी। रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर जेलर के किरदार में लौट रहे हैं। जेलर 2 को 12 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा।
1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 लोंगेवाला की लड़ाई को नए नजरिए से दिखाएगा। फिल्म देशभक्ति के जज्बे को आगे बढ़ाएगी।
पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा जना नायकन 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं।
गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक एक अलग और डार्क कहानी लेकर आएगी। यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार दिखेगी।
अजय देवगन फिर विजय सालगांवकर बनेंगे। वहीं ममूटी स्टारर दृश्यम-3 का मलयालम वर्जन भी 2026 में आने की संभावना है।
यह फिल्म गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। कहानी भारतीय सैनिकों के साहस, बलिदान और जज्बे को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।
रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रही हैं। मर्दानी-3 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी और सामाजिक अपराधों पर फोकस करेगी।
राघव जुयाल और सोनाली कुलकर्णी की फिल्म द पैराडाइज़ 26 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। यह एक समुदाय की भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की संवेदनशील और दमदार कहानी दिखाएगी।