मूली के पत्ते विटामिन-K, विटामिन-C, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं।
मूली के पत्तों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानी से राहत देता है। इससे खाना सही तरीके से पचता है, और पेट भी हल्का रहता है।
पत्तों में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में ये पत्ते खास काम आते हैं।
मूली के पत्ते पोटैशियम से भरपूर होते हैं, जो रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इससे दिल पर कम जोर पड़ता है।
मूली के पत्ते में फाइबर होता है जिससे पेट जल्दी भर जाता है और भूख कम लगती है। अनावश्यक कैलोरी से बचाव होता है और वजन बढ़ने का डर भी कम होता है।
पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन-C होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ, ताजा और चमकदार बनाते हैं।
मूली के पत्ते आयरन देते हैं, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इससे ऑक्सीजन शरीर के अंगों तक बेहतर पहुंचती है।