इस मूलांक की लड़कियां बनती है सरकारी अफसर !
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों में सरकारी नौकरी या अधिकारी बनने के गुण अधिक होते हैं।
इनमें से ही एक है मूलांक 1। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का विशेष महत्व होता है।
जो लड़कियां किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुई हैं, उनका मूलांक 1 होता है।
बता दें, मूलांक 1 वाली लड़कियों का स्वामी ग्रह सूर्य है।
मूलांक 1 वालों का सामाजिक दायरा बहुत अच्छा होता है, और उनके आसपास हमेशा लोग मौजूद रहते हैं।
मूलांक 1 वाली लड़कियां राजनीति में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में बड़े पद और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
इनकी कार्य क्षमता बहुत अच्छी होती है, और ये अपने काम और रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं।
मूलांक 1 की लड़कियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, और ये स्वभाव से बहुत नरम दिल वाले होते हैं।
नोट: यह जानकारी मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।