बारिश के मौसम में ये फल जरूर खाएं, बीमारियों का खतरा होगा कम!

बारिश के मौसम आप आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में आपके शरीर को सही और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

आम- बरसात के मौसम में फलों का राजा आम (Mango) जरूर खाना चाहिए। आम में विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह स्किन के लिए भी अच्छा होता है। मॉनसून के दौरान आम खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

जामुन- सिर्फ बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन गुणों से भरपूर होता है। जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर और पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है। जामुन (Jamun) से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

नाशपाती- इसमें फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन के लिए अच्छा होता है। नाशपाती शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। नाशपाती को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। नाशपाती इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

पपीता- इसे हर मौसम में सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और यह सालभर उपलब्ध रहता है। इसे बरसात में जरूर खाना चाहिए। पपीता में मिलने वाला पपैन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है। यह विटामिन सी और ए का भी अच्छा स्रोत है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

सेब- बारिश के मौसम में सेब (Apple) खाना फायदेमंद होता है। सेब फाइबर से भरपूर होते हैं और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो इंफेक्शन से बचाते हैं।