कौन हैं Miss World 2025 में भारत को रिप्रेजेंट करने वालीं नंदिनी गुप्ता?
भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है।
यह प्रतियोगिता 10 मई यानी आज से भारत के हैदराबाद में शुरू होगी, इसका ग्रैंड फिनाले 31 मई को होगा।
हैदराबाद में होने वाले 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में इस साल राजस्थान की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
नंदिनी गुप्ता 21 साल की हैं, उन्होंने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था।
नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है।
नंदिनी के पिता खेती करते हैं, मां गृहिणी हैं, और एक छोटी बहन है। उनकी मां भी 21 साल की उम्र में मिस मध्य प्रदेश बनी थीं।
वह सरसों, बाजरा और काले चने के खेतों में खेलती हुई बड़ी हुईं।
कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली।
एक छोटे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर नंदिनी की मेहनत और हौसले की मिसाल है।