चेहरे पर इन जगहों पर है तिल, कम उम्र में बन जाएंगे धनवान!
चेहरे पर इन जगहों पर है तिल, कम उम्र में बन जाएंगे धनवान!सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चेहरे पर तिल से इंसान की पर्सनैलिटी और भविष्य का अंदाजा लगा सकते हैं।
दोनों भौंहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। ये सुखी जीवन का संकेत है जबकि बाईं तरफ का तिल खराब माना जाता है।
हस्त रेखा विशेषज्ञ के मुताबिक, माथे पर तिल का होना भाग्यवान होने का संकेत देता है। ऐसे लोगों के पास धन हमेशा बढ़ता रहता है।
महिलाओं के बाएं गाल पर तिल शुभ माना जाता है। इस जातक की अच्छी संतान होती है।।
बाईं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो वो व्यक्ति कामुक स्वभाव के होते हैं।
नाक पर या नाक के आस-पास तिल वाले लोग धन और सुख के मालिक होते हैं। हालांकि, कई बार उनकी मेहनत रंग नहीं लाती।
जिन लोगों के होठों के ऊपर तिल होता है, वे बहुत बातूनी होते हैं. साथ ही, वे दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की तरकीब भी बखूबी जानते हैं।
ठोड़ी पर तिल का मतलब है, व्यक्ति स्नेही और देखभाल करने वाला है। साथ ही, इसका मतलब एक संतुलित और सफल जीवन है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।