BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन, पहले से कितना बदला सेलिब्रेशन

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 15 जनवरी 2026 को 70वां जन्मदिन मना रही हैं।

मायावती 4 बार उत्तर प्रदेश की सीएम रहीं। जब वे मुख्यमंत्री थीं तब उनका जन्मदिन मतलब शक्ति प्रदर्शन होता था।

मायावती जब सीएम थीं तब लखनऊ, नोएडा, मेरठ, आगरा जैसे शहरों में हजारों कार्यकर्ता बसों में भरकर आते थे।

बड़े-बड़े वजनी केक काटे जाते थे और नोटों की माला मायावती को पहनाई जाती थीं।

मायावती मुख्यमंत्री के नाते अपने जन्मदिन के दिन नई योजनाओं की घोषणा करती थीं।

2012 के बाद जब मायावती चुनाव हार गईं। तब जन्मदिन मनाने का तरीका भी बदल गया।

विवाद बढ़ने पर मायावती ने नोटों की मालाएं बंद करा दीं। कार्यक्रम सीमित कर दिए और जन्मदिन को संकल्प दिवस कहना शुरू किया।

यूपी की सत्ता से बाहर होने के बाद BSP सुप्रीमो मायावती साधारण तरीके से जन्मदिन मनाती हैं। पार्टी स्तर पर सीमित दायरे में कार्यक्रम होता है। कोई बड़ा शो नहीं होता है।