अगर आप गर्मी से परेशान हैं और राहत चाहते हैं तो ऐसे में ये खबर आपके लिए है।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 मिनट में बनने वाली मसाला शिकंजी की रेसिपी, जो गर्मा से इंस्टेंट राहत देगी।
सामग्री- नींबू, जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीना, सोडा, काली मिर्च, पुदीना पाउडर, जीरा, इलायची, खड़ी मिश्री, अदरक पाउडर, नमक, बर्फ।
सबसे पहले एक पैन में जीरा, इलायची, पुदीना के सूखे पत्ते, काली मिर्च को सेंक लें।
उसके बाद एक ब्लेंडर में सिके हुए सूखे मसाले, खड़ी मिश्री, अदरक पाउडर, काला नमक, नमक को बारीक पीस लें।
अब इस पाउडर को डिब्बे में भरकर रख लें और जब भी शिकंजी बनाना हो तो एक ग्लास में बर्फ, नींबू का रस, पुदीना, सोडा और तैयार शिकंजी मसाला डालें।
आपकी मसाला शिकंजी तैयार है। इस तपती गर्मी में ये शिकंजी आपको राहत देगी।