गर्मियों में ज्यादा आम खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

क्‍या आपको आम खाना पसंद है?

गर्मियों में मीठे और रसीले आम खाने का मज़ा ही कुछ और है, लेकिन इसकी अधिकता से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

पाचन में गड़बड़ी

ज्यादा आम खाने से पेट भारी लग सकता है, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में गर्मी बढ़ना

आम को 'तासीर में गर्म' माना जाता है। अधिक सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे घबराहट या त्वचा पर रैशेज़ हो सकते हैं।

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

आम में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होता है। डायबिटीज़ मरीजों को इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए।

वजन बढ़ने की आशंका

अधिक मात्रा में आम खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

आम + दूध का ज्यादा सेवन

बार-बार मैंगो मिल्कशेक या आम के साथ दूध लेने से एसिडिटी और डाइजेशन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

 कितना खाना है सही?

एक दिन में 1 से 2 मध्यम आकार के आम खाना पर्याप्त है। संतुलित मात्रा में सेवन से फायदा, अधिक खाने से नुकसान।