महाशिवरात्रि पर बनाएं व्रत स्पेशल सामक चावल वाली खीर

महाशिवरात्रि व्रत के नियम सख्त होते है और खाने के ऑप्शन भी सीमित रहते हैं। इस जबरदस्त स्वाद के आगे चावल की खीर भूल जाएंगे।

मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने व्रत के लिए आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है, जिसमें सामक के चावल और गुड़ से बनी खीर की आसान रेसिपी बताई है।

सामक के चावल को व्रत के चावल भी कहते हैं, फाइबर से भरपूर समक डाइजेशन को दुरूस्त रखता है और इससे बनी खीर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है।

इंग्रेडिएंट्स

दूध, सामक चावल, गुड़, थोड़ा पानी, ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू और हरी इलायची पाउडर की जरूरत होती है।

बनाने का तरीका

दूध को उबाल कर रखें, समक चावल को पानी में अच्छी तरह धो लें, फिर दूध में डालकर लगातार चलाए ताकि चावल चिपके न।

धीमी आंच पर चावल को पकाएं और खीर ज्यादा गाढ़ा होने दें। गुड़ को अलग से पैन में पानी डालकर पिघला लें।

खीर अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर उसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं जब खीर पूरी तरह ठंडा हो जाए फिर उसमें गुड़ की चाशनी डालकर मिला दें.