महाशिवरात्रि पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

शिव-शक्ति का पर्व

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्त इन आसान मेहंदी डिजाइन के साथ महाशिवरात्रि को और भी खास बनाएं।

महादेव पोर्ट्रेट डिजाइन

अगर आप कुछ यूनिक चाहते हैं, तो हथेली के बीच में भगवान शिव का चेहरा या उनका ध्यान मुद्रा वाला पोर्ट्रेट बना सकते है, यह दिखने में बेहद दिव्य लगता है।

'ॐ' और त्रिशूल मोटिफ

सिंपल और सोबर लुक के लिए अपनी मेहंदी में ॐ (Om), त्रिशूल और डमरू के छोटे-छोटे डिज़ाइन्स शामिल करें। यह कम समय में बहुत प्रभावशाली दिखता है।

अर्धनारीश्वर आर्ट

शिव और शक्ति के मिलन को दर्शाने वाला अर्धनारीश्वर डिज़ाइन महाशिवरात्रि के लिए सबसे शुभ और सुंदर माना जाता है।

बेलपत्र और मंडाला आर्ट

बेलपत्र के पत्तों वाली बेल और बीच में गोल मंडाला डिज़ाइन काफी ट्रेंड में है। यह पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देता है।

मंत्रों वाली मेहंदी

अपनी मेहंदी में 'नमः शिवाय' या 'महामृत्युंजय मंत्र' की पंक्तियाँ लिखे। यह आपके हाथों को एक आध्यात्मिक टच देगा।

बैक हैंड चेन डिजाइन

पीछे के हाथ के लिए त्रिशूल वाली चेन मेहंदी या उंगलियों पर छोटे-छोटे शिव तत्व वाले डिजाइन ट्राई करें।