महाशिवरात्रि पर शिवजी को चढ़ाएं घर के बने भांग के लड्डू

महाशिवरीत्रि आते ही भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली भांग की चर्चा हर तरफ होने लगती है।

ज्यादातर लोग भांग को सिर्फ नशे से जोड़कर देखते हैं, लेकिन भांग भगवान शिव को बेहद प्रिय है और बहुत ही पौष्टिक भी होता है।

भांग के बीज में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

भांग के लड्डू बनाने के लिए भांग के बीज के साथ काजू भून लें, फिर पूरी तरह ठंडा होने दें, और इलायची को दरदरा पिस लें।

एक बड़े बाउल में भांग के बीज का पाउडर, बादाम का आटा और पिसा हुआ गुड़ डाले और भुने हुए काजू मिलाकर सब अच्छी तरह मिक्स कर लें।

मिश्रण को हाथ से दबाते हुए अच्छी तरह मिलाएं और छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लड्डू बनाए।

इन्हें खाने से एनर्जी और गर्माहट मलती हैं। ये डाइजेशन, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते है।