ओणम पर्व 2025 पर खास होते हैं  ये 7 व्यंजन 

ओणम का 10 दिवसीय पर्व दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है।  आइए जानते हैं इस ओणम पर आप कौनसे खास व्यंजन खा सकते हैं।

अवियलकेला, सहजन, रतालू व सब्जियों का स्टू, नारियल-दही में पकाकर ओणम साध्या में परोसा जाता है।

पचड़ीखीरा, कद्दू या अनानास को दही में पकाकर, राई व मिर्च का तड़का लगा खट्टा-मीठा स्वाद मिलता है।

परीप्पू करीमूंग दाल मसालों के साथ पकाकर, ऊपर से घी, करी पत्ता और राई का तड़का डाला जाता है।

थोरनगाजर, बीन्स या पत्तागोभी को नारियल और हरी मिर्च के साथ भूनकर सूखी डिश बनाई जाती है।

सांभर और रसमइमली और मसालों से बनी चटपटी दाल ‘सांभर’, साथ में रसम साध्या की शान बढ़ाते हैं।

ओलन व कलन ओलन में सफेद कद्दू-लोबिया नारियल दूध में पकते हैं, कलन दही-यम से खट्टा मलाईदार बनता है।

मीठा पायसमओणम साध्या का मीठा अंत – पायसम, चावल, दाल या आटे से बनी खीर जैसी स्वादिष्ट डिश।