RGPV Kulguru Resigns: प्रो. राजीव त्रिपाठी पर SSR रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के लग रहे थे आरोप, ABVP ने उठाया मुद्दा, विरोध

RGPV Kulguru Resigns: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी पर SSR रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के लग रहे थे आरोप, ABVP ने उठाया मुद्दा, किया विरोध

RGPV VC

हाइलाइट्स

  • NAAC विवाद के बीच कुलगुरु ने दिया इस्तीफा
  • SSR रिपोर्ट में 22 गंभीर अनियमितताएं
  • ABVP ने FIR और धारा 54 की मांग की

RGPV Kulguru Resigns:  मध्यप्रदेश (MP) की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) भोपाल (Bhopal) की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठे सवालों ने बवाल मचा दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आरोप और प्रदर्शन के बाद गुरुवार, 20 नवंबर को RGPV के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है। प्रो. त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।

ABVP ने उठाया SSR रिपोर्ट में गलत तथ्य का मुद्दा

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय ने A++ ग्रेड हासिल करने के लिए SSR रिपोर्ट में कई गलत और भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए हैं। ABVP ने संस्थान में प्रदर्शन करते हुए  SSR फर्जीवाड़े में शामिल सभी दोषियों पर FIR करने और RGPV में तत्काल धारा 54 लागू करने की मांग की थी। ये प्रदर्शन संस्थान में शाम छह बजे तक चला, इसी दौरान   कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अपना रेजिग्नेशन राज्यपाल को भेज दिया है।

RGPV Bhopal
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि भोपाल में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

SSR रिपोर्ट में 22 गंभीर अनियमितताएं

इधर, गलत SSR रिपोर्ट के खिलाफ ABVP के कार्यकर्ता दोपहर दो बजे से कुलपति के कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। ABVP के कार्यकर्ता शिवम जाट ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड की गई SSR रिपोर्ट में 22 गंभीर अनियमितताएं हैं।

ABVP ने मांग की कि SSR रिपोर्ट NAAC टीम के आने से पहले सार्वजनिक की जानी थी, लेकिन इसे 17 नवंबर को अचानक अपलोड किया गया, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि यह अकादमिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है।

ABVP की मुख्य मांगें

  • SSR फर्जीवाड़े में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

  • RGPV में तुरंत धारा 54 लागू की जाए।

  • विश्वविद्यालय के काम-काज को तीन हिस्सों में बांटा जाए ताकि प्रशासनिक क्षमता में सुधार हो सके।

गड़बड़ी के सबूत मंत्री के सामने पेश किए

मंगलवार को ABVP का प्रतिनिधिमंडल प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी के साथ तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से मिला था और SSR रिपोर्ट में बताए गए कथित अनियमितताओं के सबूत पेश किए। 
ABVP ने कुलगुरु समेत सभी दोषियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने, परिसर में धारा 54 लागू करने और NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

 SSR रिपोर्ट में कई तथ्य झूठे- चतुर्वेदी 

ABVP मध्यभारत प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि RGPV की SSR रिपोर्ट में कई गंभीर त्रुटियां और तथ्यात्मक झूठ शामिल हैं। यह सिर्फ प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि एक गंभीर अकादमिक भ्रष्टाचार है। यदि सरकार तुरंत कार्रवाई नहीं करती, तो ABVP बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।

लगातार विवादों में है RGPV

RGPV पर बीते कुछ समय से प्रशासनिक अव्यवस्थाएं, भर्ती अनियमितताएं वित्तीय और अकादमिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रही है। अब NAAC में A++ ग्रेड मिलने की प्रक्रिया को लेकर चल रहा फर्जीवाड़े का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: शहीद आशीष शर्मा की अंतिम यात्रा में रो पड़े बालाघाट SP, छोटे भाई को सब इंस्पेक्टर बनाने किया ऐलान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article