Gauharganj Rape Case Update: गौहरगंज में 6 साल की मासूम से द​रिंदगी करने वाले सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Gauharganj Rape Case Update: गौहरगंज में 6 साल की मासूम से द​रिंदगी करने वाले सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती

Gauharganj Rape Case Update

Gauharganj Rape Case Update: रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से द​रिंदगी करने वाले सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया गया है। जिसके बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उसे भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर गौहरगंज लाया जा रहा था, तभी वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करने लगा था। 

औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई इस घटना के दौरान ही पुलिस ने कार्रवाई करते उसके पैर में गोली मारकर उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद उसे घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गांधीनगर पुलिस ने लिया हिरासत में 

आपको बता दें पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद आरोपी को भोपाल से पकड़ा है। ​जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस ने गुरुवार 27 नवंबर की देर रात उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। गौहरगंज पुलिस उसे लेकर रात में ही रवाना हो गई थी। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article