बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी मैकरोनी पास्ता सूप, झटपट हो जाएगा तैयार

अगर आपके बच्चे पास्ता खाने के शौकीन हैं तो आप उन्हें मैकरोनी पास्ता सूप बनाकर खिला सकते हैं।

ये रेसिपी बेहद आसानी से बन जाती है और इसके माध्यम से आप अपने बच्चों को सब्जियां भी खिला सकते हैं।

सामग्री- 1 कप पास्ता मैकरोनी, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन, 1/4 कप मटर, 1/4 कप कटी हुई हरी बीन्स, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 6 कप पानी, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 1/4 कप कटी हुई गाजर, 1/4 कप कटा हुआ प्याज, 1/2 कप टमाटर प्यूरी, आवश्यकतानुसार नमक।

एक पैन में 3 कप पानी डालें, पास्ता डालें और उबाल आने दें। पास्ता पकने तक धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद पानी निकाल दें, ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें।

अब एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच मक्खन गरम करें, उसमें लहसुन डालकर एक मिनट तक भूनें। अब प्याज डालकर दो मिनट तक पकाएं। टमाटर प्यूरी डालकर दो मिनट तक पकाएं।

कटी हुई सभी सब्जियां एक बर्तन में 3 कप पानी के साथ डाल दें। पानी को एक बार उबलने दें। फिर 3-4 मिनट तक या सब्जियां नरम होने तक धीमी आंच पर पकाएं।

अब बर्तन में पास्ता डालें और आखिरी दो मिनट तक पकाएं। बर्तन में नमक और काली मिर्च पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और आंच बंद कर दें।

आप सूप को ताजी क्रीम, धनिया पत्ती या अपनी पसंद के किसी भी अन्य मसाले के साथ सर्व सकते हैं।