ऐसे देश जहां नहीं है लोकतंत्र

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाही है, न आजाद चुनाव होते हैं और न ही लोगों को और मीडिया को बोलने की आजादी है।

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी ही सबकुछ तय करती है, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास ही सारी ताकत है।

सऊदी अरब मेंं राजा और शाही परिवार के आदेश ही कानून हैं, कोई राष्ट्रीय चुनाव नहीं होता।

क्यूबा में कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में है, चुनाव दिखावे के हैं और मीडिया पर सख्त रोक है।

अफगानिस्तान में तालिबान ने संविधान खत्म कर दिया, महिलाओं और आम नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए।

म्यांमार में 2021 में सेना ने लोकतंत्र गिरा दिया, संसद तोड़ दी और विरोधियों को जेल में डाल दिया।

सीरिया में बशर अल-असद चुनावों पर पूरा कंट्रोल रखते हैं, असली विपक्ष का कोई अस्तित्व नहीं है।

तुर्कमेनिस्तान में नेता और उसका परिवार दशकों से सत्ता में है, चुनाव सिर्फ औपचारिकता हैं।

ईरान में धार्मिक नेता तय करते हैं कि कौन चुनाव लड़ेगा, आम लोगों की आवाज दबा दी जाती है।

इरीट्रिया में आजादी के बाद से कभी राष्ट्रीय चुनाव नहीं हुए, एक ही पार्टी का राज चलता है।

इस समय दुनिया में करीब 60 देश ऐसे हैं जहां लोकतंत्र नहीं है, या बहुत सीमित है।