घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल लहसुनी दाल तड़का, मिनटों में हो जाएगी तैयार

शाकाहारी लोगों के लिए दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में आप दाल को अलग-अलग तरीके से भी बना सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे लहसुनी दाल तड़का की रेसिपी, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।

सामग्री- 1 कप अरहर दाल, 3 कप पानी, 1 छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच घी, 6-8 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 सूखी लाल मिर्च, एक चुटकी हींग, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा टमाटर और धनिया पत्ती।

दाल को धोकर पानी और हल्दी के साथ प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक नरम होने तक पकाएं।

दाल के पक जाने पर एक करछी से दाल को हल्का सा फेंट लें और नमक डालें।

अब एक छोटे पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें। जीरे को चटकने दें।

इसके बाद कटा हुआ लहसुन डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब कटे हुए टमाटर के साथ सूखी लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।

दाल को 2 मिनट तक पकाएं और पकी हुई दाल पर तड़का डालें। अब धनिया पत्ती से सजाकर दाल को गर्मागर्म रोटी और चावल के साथ परोसें।