क्या आप जानते हैं, कहां है देश का सबसे बड़ा जिला?

अपने देश में सैकड़ों जिले हैं, सबसे ज्यादा जिले उत्तर प्रदेश में हैं।

लेकिन अगर बात हो कि सबसे बड़ा जिला कौन सा है, तो क्या आप इसका जवाब जानते हैं?

बता दें, देश का सबसे बड़ा जिला इतना बड़ा है कि इसके सामने भारत के नौ राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटे हैं।

ये तो आप जानते हीं होंगे कि एक राज्य को कई जिलों में बांटा जाता है, ताकि एरियावाइज सभी जिलों का विकास हो सके।

भारत में कुल 28 राज्य हैं। जबकि आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें से नौ राज्य ऐसे हैं, जो कि देश के सबसे बड़े जिले से छोटे हैं।

बता दें, देश का सबसे बड़ा जिला 'कच्छ' है, जो कि गुजरात राज्य में आता है। इसका क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किमी है।

देश का सबसे बड़ा जिला यानी ‘कच्छ’ गुजरात के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 23.27 प्रतिशत है।

यह जिला केरल, हरियाणा, गोवा, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय से बड़ा है।