पाचन से लेकर दिल की सेहत तक, हर रोज 1 कीवी खाने के हैं जबरदस्त फायदे

दिल के लिए फायदेमंद

कीवी दिल के मरीजों के लिए लाभकारी है।  यह प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी और रक्तचाप को कंट्रोल करता है। दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पाचन को दुरुस्त करता है

कीवी में नैचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं। यह कब्ज की समस्या दूर करता है। पेट को हेल्दी और एक्टिव रखता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सेंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी और हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

वजन कंट्रोल में मददगार

कीवी लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फल है। इसे डाइट में शामिल करने से वजन नियंत्रित रहता है।

अगर आप हेल्दी रहना और पाचन, आंखें और दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रोज़ाना 1 कीवी खाना शुरू करें