अगर किचन का बजट बनाना आपके लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है तो ये टिप्स आपके लिए हैं।
हम आपको बता रहें हैं किचन के बजट में हर महीने का खर्च कंट्रोल करने के आसान तरीके।
सबसे पहले देखें कि महीने में किचन पर कितना खर्च हो रहा है। सब्जी, राशन, दूध, गैस, सब जोड़ें।
अपनी इनकम देखकर डिसाइड करें कि किचन के लिए कितने पैसे निकाल सकते हैं। आमतौर पर इनकम का 25-30% हिस्सा ठीक रहता है।
लिस्ट बनाकर खरीदारी करें। हफ्ते या महीने की खरीदारी लिस्ट बनाएं ताकि बेकार खर्च न हो।
दाल, चावल, आटा थोक में लें। सब्जी अपनी लोकल मंडी से खरीदें। अच्छी बचट होती है।
खाना जरूरत से ज्यादा न बनाएं। इसके साथ ही बचा हुआ खाना सही तरीके से इस्तेमाल करें।
रोज का किचन खर्च नोट करें। डायरी या मोबाइल ऐप इस्तेमाल करें।
प्लानिंग के साथ अनुशासन जरूरी है। छोटे बदलाव से आप बड़ी बचत कर सकती हैं।