भारत में पेट्रोल की दुनिया में एक नया बदलाव देखने को मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी की जॅाइंट वेंचर कंपनी जीयो- बीपी ने एक्टिव टेक्नोलॅाजी पोट्रोल लॅान्च किया है।
ACTIVE टेक्नोलॉजी पेट्रोल इंजन के भीतर जमी गंदगी और कार्बन जमाव को धीरे-धीरे हटाने का काम करता है, जिससे इंजन की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
कंपनी का दावा है कि इस पेट्रोल के नियमित इस्तेमाल से साल भर में करीब 100 किलोमीटर तक अतिरिक्त माइलेज मिल सकता है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त कीमत के।
इस नई पेट्रोल टेक्नोलॉजी को Goa में आयोजित India Energy Week 2026 के दौरान प्रदर्शित किया गया, जहां इंजन क्लीनिंग का लाइव डेमो भी दिखाया गया।
टेस्टिंग के दौरान बाइक को हजारों किलोमीटर तक चलाया गया और एडवांस तकनीक से इंजन के अंदर की सफाई और परफॉर्मेंस में फर्क साफ नजर आया।
ACTIVE पेट्रोल से इंजन स्मूथ चलता है, कंपन कम होता है और लंबे समय में सर्विसिंग व मेंटेनेंस की जरूरत भी पहले से कम हो जाती है।
बेहतर माइलेज, साफ इंजन और बिना अतिरिक्त खर्च के बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहने वालों के लिए Jio-BP का ACTIVE पेट्रोल एक नया और असरदार विकल्प बनकर आया है।